पहले के वक्त में...,
और आज के वक्त में क्या अंतर है?
यह तो हर व्यक्ति जानता है,
कि उसकी फितरत पहले कैसी थी?
और आज कैसी है?
बदला कुछ भी नहीं है,
लोगों की सोच बदली है।
उसी शख्स के पहले तेवर क्या थे?
आज उसके तेवर में बदलाव क्यों है?
मानव समयानुसार बदला,
और आज उसके सुर भी बदल गए।
-चंद्र दत्त शर्मा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X