अति चिंतन, अति स्मृति, अति कल्पना
ये हैं नकारात्मक भाव
सौभाग्य यदि उदय करना चाहो तो सोच रखो सकारात्मक
धार्मिक दृष्टि से देखो मानव
क्रोध, घृणा, भय कहलाते पाप कर्म
विज्ञान ने भी सिद्ध कर दिया
समस्याओं से अड़ने की शक्ति क्षीण करते
समस्या का कारण स्वयं में होता
मानव डाक्टर, दवा में खोजता
संतुलित जीवन शैली अपना
पा लो इसका निदान
विश्वास, साहस, उमंग से
करलो इसका समाधान
मन रूपी धरा पर अच्छे विचारों के बीज बो
जैसा बीज वैसा फल पा लो
अच्छे, बुरे जैसे विचार हों
पहले भीतर जड़ें फैलाते
सुगंधित या दूषित वायु से पहले साँसों में रम जाते
अच्छे परिणाम यदि पाना चाहो तो
अच्छे बीज उपज सौभाग्य का सूरज उदय करके
जग में उजियाला फैलाओ
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X