आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हम वर्तमान में साँस लेते हैं, किंतु जीते अक्सर तसव्वुर में हैं।

                
                                                         
                            जो कल था, वो अब क्षणिक मात्र भी नहीं है,
                                                                 
                            
अतीत के पल जिन्हें खूब सँचेतना के साथ जिया गया था,
वे अब बस कल्पना मात्र, कहीं हैं।

मन चंचल है, उसके एक कोने में उन स्मृतियों की गठरी है,
प्रत्येक दिन वह कोई न कोई सुरति खोजता रहता है,
उन स्मृतियों में ही खोया रहता है।

समय का सागर बहता चला जाता है,
किंतु मन अब भी उन यादों को सँजोता है,
संभवतः यही जीवन का सत्य है –
हम वर्तमान में साँस लेते हैं, किंतु जीते अक्सर तसव्वुर में हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर