कि जाने वाले तो चले जाते है
पर उनकी यादे दिल के कोने मे घर कर जाती है
कि दिन मे तो खुद को मना लेते है
पर रातो मे उनकी याद बहुत आती है
कि जो आँखे कभी उन्हे देख कर खिल उठती थी
वह अब रातो मे बह जाती है
कि बहुत कुछ कह कर दिल को मनाया है
अब उन्होंने नही कहा पर हमने अपने
दिल के दरवाजे को कस कर लगाया है
कि हमने दिल से कहा कि
अब ये दरवाजा कभी नही खुल पायेगा
अगर वह लौटकर आया भी
तो बंद दरवाजा देखकर भाग जायेगा ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X