आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उनकी आंखें

                
                                                         
                            ये शाम, ये शराब, ये शबाब, चाहे मयखाना सजा दो,
                                                                 
                            
एक तरफ उनकी आँखें रख दो, और ये सब कुछ हटा दो।

उनकी इक मुस्कराहट के आगे, हर खुशी को भुला दो,
जितने भी जाम रखे हैं महफ़िल में, सब ज़मीं पर गिरा दो।

उनकी नज़रों का नशा काफी है, और न साक़ी बुला दो,
आज बस उनका दीदार हो, बाकी हर रस्म मिटा दो।

चाँद, सितारे, गुल, महक—सब पर्दे में छुपा दो,
उनके चेहरे की रौनक के आगे, सारी दुनिया झुका दो।

इश्क अगर यही इबादत है, तो हर सज़ा उन्हें बना दो,
एक तरफ उनकी आँखें रख दो, और ये सब कुछ हटा दो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर