आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ये पंछी..

                
                                                         
                            श्वेत श्याम
                                                                 
                            
काला सफ़ेद
इनमें कहाँ है
कोई रंग भेद ?
ना कोई देसी
ना कोई विदेशी
ना धर्म का अपमान
ना जात पात का विभाजन

पंख फैला कर
हवाओं का सामना
ज़मीन पर खाना
दरख़्त पर बसेरा
चहकता सवेरा
परों की परवान
और ऊँची उड़ान
आसमान की छत
ज़मीन की हद
समुंदर की रेत
पहाड़ों के पत्थर
यही बन जाते
कुर्सी और बिस्तर
कुछ सीख ले, ए इंसान !
तेरी सोच का दायरा
क्यों इतना कमतर ?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर