तुम नवयुग की नारी हो,
अग्रणी सा श्रृंगार करना।।
काजल सा स्वाभिमान सजाना,
आंखों में तेज अपार रखना ।
होठों पर अटल सत्य सजाना,
वाणी को अपनी ओज रखना ।
स्वरों में प्रखरता सजाना,
शोर से परे अपनी दुनिया बनाना ।
भुजाओं को पराक्रम से सजाना,
जो आंच आए प्रतिष्ठा पर ... स्वयं का कवच बनना।
कदमों को अपने उन्मुक्ति से सजाना,
निर्बाध होकर शिखर की ओर बढ़ना ।
तुम नवयुग की नारी हो,
अग्रणी सा श्रृंगार करना।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X