अधरों पर नया गीत हो
हर जंग में तुम्हारी जीत हो
टूटे सघन तम का डेरा
उगे सूरज हो नया सबेरा
अरमानों को पंख लगें
दूर हों सब दुस्वारियां
सपने सब हकीकत बने
जीत की हो तैयारियां
सतरंगी हो आकाश तुम्हारा
खुशियों भरा अहसास सारा
सफल हो संघर्ष सब
पूरा हो प्रयास तुम्हारा
नया साल दे तुमको
नया आसमान नया विहान
नई सोच नया परिधान
नयी राह नयी पहचान
-अर्चिता श्रीवास्तव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X