बिटिया सुनो एक वीर नारी की कहानी
जो हमारे देश भारत में बहुत है जानी-मानी
ना किसी से डरती थी सदा अडिग पथ पर रहती थी
एक झांसी की रानी थी जो बहुत हिम्मत वाली नारी थी।।
बचपन से ही तलवारबाजी ,घोड़सवारी इनको भाई थी
दुश्मनों का नाम और निशान मिटाने की कसम खाई थी
आज भी रानी लक्ष्मीबाई को याद किया जाता है
एक झांसी की रानी थी जो बहुत हिम्मत वाली नारी थी।।
देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी
सुरक्षा के लिए झांसी की स्वयं सेना बनाई थी
अमर रहेगा सदा रानी लक्ष्मीबाई का नाम जिन्होंने लड़ते-लड़ते गवाही थी जान
एक झांसी की रानी थी जो बहुत हिम्मत वाली नारी थी।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X