आँखों में हैं मेरे
बहुत से सपने
होंगे सच या
रह जाएगा
इक ख्वाब - सा।
राहों में चलते हुए
मुश्किलों से लड़ते हुए
पार कर लिया है
कई आँधियों को
इक ख्वाब - सा।
है हिम्मत और हौसले से
भरा मेरा भरोसा
मिलेगी हर एक मंज़िल
जो संजोए हैं सपने
इक ख्वाब - सा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X