थक गए हैं ये नैना
राह तकते दिन और रैना,
पलकें बिछाए खामोश है
इंतज़ार में ये मैना।
मन हुआ बेचैन
न मिला कहीं भी चैन,
बैठी है आगोश में
दरवाजे पर रखकर नैन।
सुबह से शाम हुई
शाम से रात हुई,
अब तो आ जाओ प्रिय
आँखें ये नम हुईं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X