प्यासे सूरज को धरती से मिलते देखा
बंजर जमीं पर फूलों को खिलते देखा।
भूल गया था मैं खुद को कहीं किसी मोड पर,
ज़िन्दगी भी रूठ गई थी मुझे तन्हा छोड कर,
कदम कदम बढ़ा खुद को आगे बढ़ते देखा ,
बंजर जमीन पर फूलों को खिलते देखा।
अश्क अपनी आँखों से बहुत बहाये हमनें,
जख्म दिल के सब जमाने से छुपाये हमनें ,
वक़्त के साथ उन घावों को भरते देखा,
बंजर जमीन पर फूलों को खिलते देखा।
- निधि वर्मा ‘काश’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X