ओ स्त्री तुझमें हैं शक्ति,
तू ही सौम्य श्रृंगार हैं!!
ओ स्त्री तू बलशाली हैं,
और तुझमें ही करुणा प्यार है!!
तू जननी तु पालनकर्ता,
तुझसे ही घर मकान हैं!!
तू जगदम्बा तू आदि शक्ति,
और तुझमें ही सहनशीलता अपार हैं!!
तू दुःख हरता तू सुख देती,
तू ही शीतल शांत हैं!!
पर बात आये जब स्त्रीत्व की तेरे,
तू ही ज्वाला- काल हैं !!
तुझमें साहस इतना ज्यादा,
तू महाकाली तू ही प्रचंड काया!!
ओ स्त्री तुझमें हैं शक्ति,
तू ही सौम्य शृंगार हैं!!........
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X