जो आदत से लेकर अपना श्रृंगार तक बदल देती हैं,
जो वस्त्र से लेकर अपना परिवार तक बदल देती है!!
बदल देती हैं जो सारे रिश्ते नाते आँगन की दहलीज वो,
बदल देती है जो अपनी सारी आजादी अपनी तकदीर वो!!
बदल देती हैं जो अपनी सारी सहेलियाँ और बहनों का प्यार वो,
खुद को भी बदल देती है वो इतना बन जाती हैं सुकोमल से सहनशील वो!!
बदल देती हैं जो किसी से अपनी जिद मनवाना और किसी के सामने इठलाना वो,
बदल देती हैं जो खुद की पहचान और खुलकर मुस्कुराना वो!!
बदल देती है जो अपने सारे सपने अपना मुकाम वो,
बंद रह जाती हैं जो चार दिवारियो के भीतर अकेली असहाय वो!!
फिर भी ये ज़माना कहता है नहीं हैं स्त्री महान वो......
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X