आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिंदगी से शिकवे ही नहीं शिकायत बहुत है

                
                                                         
                            के हमने जीवन जिया नहीं बस काटा है
                                                                 
                            
एक निवाला रोटी का हमने बांटा है

ना पूंछो हमसे जिंदगी में कयामत बहुत है
जिंदगी से शिकवे ही नहीं शिकायत बहुत है

किस को बताएं यहां अपना रोग कर्ज बहुत है
इस मर्ज़ में दवा कोई नहीं बस दर्द बहुत है

ना चाहते भी लेनी पड़ती है सांसे मजबूरी बहुत है
घर के मुखिया जो ठहरे जीना पड़ेगा जरूरी बहुत है

डर लगता है साहिब उड़ते तीरों से यहां शिकारी बहुत है
लिया दिया कुछ नहीं लोग कहते है यार भिखारी बहुत है

दीवाने कर तो ले ब्याह भी मगर दीवारें बहुत है
सामूहिक मंडप देखा तो दीवाने कुंवारे बहुत है
-नीटू मावी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर