वो कुछ भी कहे हम चुप ही रहे
जाने दो इजाजत है
लोगों का काम है कहना
कहने दो आदत है
कर्म देवता कर्म ही पूजा
कर्म बड़ी इबादत है
हीरे से ना खुशी मिले
हीरा एक सजावट है
ना चाहत है ना राहत है
ना योगी लेता इजाजत है
रोगी का या आराम कहे
ना देखे कितनी लागत है
लोगों का काम है कहना
कहने दो आदत,है
-नीटू मावी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X