विज्ञापन मे उनके मुँह से निकलता मुखवास है।
हक़ीक़त ये है कि उसमें दुर्गंध और बकवास है।
वो चिर तरुण हमेशा युवा ही रहेगा देखना तुम,
बरसों से उसकी उम्र एक ठहरा हुआ पचास है।
साँप क़िलों की दरारों से ज़हर उगल रहे हैं यहाँ,
उनको दूध पिलानेवाला भी तो ये राजनिवास है।
पार्टी-लाइन तय करती है ,आबरू लुटी या नहीं,
औरत की अस्मत भी सियासत मे एक प्यास है।
सब कुछ ख़तरे मे , और तुम बेखौफ जी रहे हो,
यहां डेमोक्रेसी सदियों से तुम्हारी ही तो दास है।
- जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X