पहले पेगासस ,फिर फ़ोन टैपिंग की छलांग है।
तब से अब तलक , मेरे मुर्गे की एक ही टांग है।
फाइलों के मकड़जालों मे उम्र ही बीत जाती है,
हुकूमतें तंदुरूस्त,निज़ाम पैदायशी विकलांग है।
संसद को सड़क नही बना पा रहे थे जो लोग,
अब सड़क पर ही संसद बनाना उनकी माँग है।
ज़रा-सी चढ़ती नहीं कि ये उतरने लग जाती है,
जम्हूरियत ही है या,सरकारी ठेकों की भांग है।
तुम्हारी हर जुंबिश पे अब क्यों ये पूछ रहे लोग,
सियासती एजेंडा है या फिर कोई नया स्वांग है।
पहनावों के ये बड़े बाजार गर्म तो हैं बहुत मगर,
निर्लज्जता के दौर में कपड़ा पहनना भी रॉन्ग है।
-जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X