आपने लिखी है ,मगर किताब ये किताबी लगती है।
और,आपके जनाधारी ताले की भी चाबी लगती है।
मै झूठ को सच बोल नही सकता पर लिख लेता हूं,
कलम झूठी स्याही मे डूबे तो बड़ी सैलाबी लगती है।
सियासती ठगबंधन चुनावी मौसम का गठबन्धन है,
जमाती झंडों तले चोर उचक्कों की लॉबी लगती है।
शातिर लफ़्ज और महलों की ये सड़क-छाप ज़ुबां ,
तुम्हीं कुछ कहो, हर ये अदा क्यों तेज़ाबी लगती है।
-जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X