आप पहुंचे हुये पीर निकले।
आज सड़क पे फिर निकले।
ज़ख्म और, शर्मिंदगी भी दी,
तुम तो यार बवासीर निकले।
अर्से बाद भी भरे नही ज़ख्म,
तेरी जुबां से जो तीर निकले।
पहले वो, अब तुम रास्तों पर,
नामुमकिन है ,नज़ीर निकले।
बांसी कढ़ी का उबाल पन्नों पे,
किताब से नयें वज़ीर निकले।
- जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X