चलो खाओ एक कसम हिंदुस्तान को बचाना है
जंग ऐसी लड़ना है सबको साथ आना है
हिन्दू मुस्लिम राजनीति ये सब बाद का फसाना है
अभी सारे लोगों को कोरोना से बचाना है
कुछ दिन घर में यूं ही बैठो
अपनो से बिल्कुल ना रूठो
जो रूठ गए है उनको मना लो
जाना कहीं नहीं बस सब को फोन मिला लो
हाल चाल पूछ लो और जान लो कैसी है तबीयत
क्या पता किस हाल में हो वो और कैसी हो उनकी अजियत
हो अगर साहिब-ए-हैसियत तो कुछ काम ये कर दो
अपने आस पास गरीबों के घर खाने का राशन भर दो
लड़ाई बहुत लंबी है इस बीमारी को हराना है
चलो खाओ एक कसम हिंदुस्तान को बचाना है
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X