आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऐ मेरे राम!

                
                                                         
                            ऐ मेरे राम! तू जो जी चाहे कर ,मैं कभी हार न मानूंगा!
                                                                 
                            
दे दे जितनी भी मुश्किलें, मैं उन्हें आसान बना लूंगा!
दे दे तू तपती रेत मुझे, मैं तो गुलिस्तान बना लूंगा!
तू लाख पहाड़ बना दे राहों में, उनमें भी सुरंग बना दूंगा!
तू देख गिरा कर बिजली भी, मैं सतरंग बना दूंगा!
बस तू दे दे थोड़ा सा धैर्य मुझे, औ थोड़ी सी हिम्मत दे! अन्याय किसी का सह न सकूं, बस इतनी सी ताकत दे! ना करूं किसी की हानि ही अपने इन दोनों हाथों से!
ना ही किसी का दिल हो दुखी मेरे कर्मों या बातों से!
ना किसी के गम का वजह बनूं, ना ही कोई बदनाम करे! तू बस थोड़ी सी कृपा कर दे, मैं खुद की पहचान बना लूंगा!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर