वह जन्नत है इस धरती पर,
गालों को छू जाने वाली हवाएँ चलती है सर-सर,
ताशी व्यू प्वाइंट का सूर्यास्त और सूर्योदय रह जाता है पर्यटकों की आँखों पर,
यहाँ की वादियां राज करती है सभी के दिलों पर। किस्से बड़े अनेक अनेक
कुछ नदियों पर तो कुछ पक्षियों पर,
कुछ भूस्खलनों पर तो कुछ अनाजों पर, वह जन्नत है इस धरती पर
चाहे राज करे चोग्याल, या करे न कोई ईश्वर ही राज करै यह सबके जान पड़े।
हो किंग खान की राजू बन गया जेन्टलमेन
या रितिक रोशन की जिंदगी मिलेगी न दोबारा,
अपने सुंदर मुख से इसने सबका मन मोह डाला।
देश के बड़े भाईयों ने जब तक प्लास्टिक बोतलों को बंद करने का लगाया नारा
तब तक छोटे भाई ने वह पूरा कर डाला। नाम का अर्थ है चावल की रोटी,
नाम का अर्थ है चावल की घाटी
जहाँ है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चोटी
वह जन्नत है इस धरती पर
नंदनी कुमारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X