सावन महिना में शिवालय गूंज उठा हर हर महादेव
बारह ज्योतिर्लिंगों खूब धूम मची है हर हर महादेव
हर शिव मंदिर जहां स्थापित हो शिव-शंकर
वहां कोई अवरोध नहीं कांटा लगे न कंकर
शिव भक्त मतवाले हैं बहुत बड़े दिल वाले हैं
सैकड़ों किलोमीटर से पवित्र जल लाने वाले हैं
हर सावनी सोमवार को पवित्र जल शिव चढ़ाने वाले हैं
निकल पड़ी शिवभक्तों की टोली कहते हुए हर हर महादेव
यह महिना सावन समर्पित है शिव परिवार के लिए
हर गली, हर चौराहे, हर गांव, हर शहर,हर पर्वत हर मंदिर
धूम मची है झूम मची है गूंज उठी है हर हर महादेव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X