सिगरेट पीती लड़की
दिख जाती हैं,
अक्सर
चाय के दुकानों पर
सिगरेट पीती लड़की।
आधुनिकता की हवा,
आजादी की फिजा,
संस्कारों का धुँआ,
सिगरेट पीती लड़की।
देखा- देखी
अडडा बाजी करती,
लोगों को चिढ़ती
सिगरेट पीती लड़की।
घूमती फिरती
दोस्तों संग
चलते-चलते मिल जाती
सिगरेट पीती लड़की।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X