राखी
आसमान सा साफ है
नदी का किनारा है
पतंग की डोर है
भाई बहन का प्यार हैं।
आशा और उम्मीद है
चमन और बहार है
दोस्ती की मिसाल है
भाई बहन का प्यार है।
गंगा जल जैसा पवित्र है
रिश्तो का इत्र है
घर का श्रृंगार है
भाई बहन का प्यार है।
फुलों की खुशबू है
संस्कारों का बंधन है
सत्यनिष्ठा का विचार है
भाई बहन का प्यार है।
- नागमणि कुमार सिंह
नालंदा, बिहार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X