आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अच्छा लगता हैं

                
                                                         
                            चिडियों का चहचहाना
                                                                 
                            
तितलियों का उड़ना
मछलियों का तैरना
अच्छा लगता हैं।
बादल का गरजना
वर्षा का बरसना
आकाश का इन्द्रधनुष
अच्छा लगता हैं।
किसानों का पसीना
खेतों की हरियाली
बैलों से खेत जुताई
अच्छा लगता हैं।
नदी का बहना
पहाड़ पर चलना
बर्फ पर फिसलना
अच्छा लगता हैं।
समाज का चौपाल
दादी की कहानी
मां का प्यार
अच्छा लगता हैं।
जंगल का डर
गुफा का अंधेरा
पेड़ की छाया
अच्छा लगता हैं।
फूलों का सुगंध
फल का स्वाद
शहद की मिढास
अच्छा लगता हैं।
चांद की शीतलता
सूर्य की गर्मी
तारों का टिमटिमाना
अच्छा लगता हैं।
कुँआ का पानी
गाय की दूध
चूल्हे की रोटी
अच्छा लगता हैं।
बसंत का आगमन
होली का रंग
विवाह का गीत
अच्छा लगता हैं।
मिट्टी की खुशबू
जनवरी की धूप
आसमान का पतंग
अच्छा लगता हैं।
बगीचों का फल
तालाब का बतख
कोयल की कू-कू
अच्छा लगता हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर