यार के डेरे पर धवल चाॅंदनी की जगमगाहट
चलो निहारूॅं चाॅंद को बाम पर से।
सुनसान रास्ते में पत्ते सिहरने से भ्रम होता है
आस-पास पाजेब खनकने का धोखा होता है।
अनजान-अजनबी बटोही भी अपना लगता है
राह में हर साया तुम्हारा लगता है।
सपनों में भी दिखती वही सूरत
निकला हो बाम पर मानो चाॅंद अभी-अभी.
यादों के समन्दर ने जकड़ लिया हमको
तोड़ने दे हर किनारा एक बार अब तो।
-नाग मणि
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X