आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जय शिव शंकर

                
                                                         
                            जय शिव शंकर, हे करुणाकर कृपा करो
                                                                 
                            
जटाजूटधर, हे गंगाधर कृपा करो

मस्तक पर त्रिपुंड मध्य तृतीय नेत्र है
भाल उज्ज्वल वक्र चन्द्रधर कृपा करो

कानों में कुण्डल, गले माला रुद्राक्ष की
नीलकंठ, विषधर भुजंगधर कृपा करो

भस्म विभूषित अंग , हैं मृगछालाधारी
कर त्रिशूलधर, हे डमरूधर कृपा करो

जय गुरु,जय आदि देव, हर-हर महादेव
ओंकारेश्वर , हे कालेश्वर कृपा करो
- नलिनी मोहन श्रीवास्तव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर