आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उसकी बात (एक अंजाना शख़्स)

                
                                                         
                            एक अंजाना शख़्स दिल को यूँ भा रहा है,
                                                                 
                            
मिली नहीं हूँ कभी उससे,
फिर भी हर पल वही याद आ रहा है।

सुना है, वो बहुत बोलता है,
उसकी हर बात में नादानी है।
चलता है बड़े रौब से,
उसकी हर अदा मस्तानी है।

उसके बाल हैं घुँघराले-वरगे,
हवा भी उन पर ठहर-सी जाती है।
उसके जन्नत-ए-फ़िरदौस-सी ख़ुशबू,
फ़िज़ा में महक बिखेर जाती है।

मिज़ाज में उसके चंचलता है,
हर बात में शरारत करता है।
और कुछ नादानी हो जाए अगर,
तो ख़ुद को ही हिदायत करता है।

बातें उसकी मन मोह लेती हैं,
हर दिल को यूँ लुभाता है।
हर ओर है चर्चा उसका,
हर महफ़िल में मुस्कुराता है।

मन में ऐसी छवि बसी है,
जैसे सदियों से हम मिले हैं।
उसकी तारीफ़ के चर्चे देखो,
गली-गली, हर नुक्कड़ खिले हैं।

चेहरा कभी मैंने देखा नहीं,
फिर भी वही नज़र आ रहा है।
एक अंजाना शख़्स न जाने क्यों,
दिल को यूँ ही भा रहा है।।।।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर