मेरा जाना भी तेरे लिए एक अहसास होगा,
हर गुज़रा पल तेरे लिए कुछ ख़ास होगा।
जो यादें हमने ख़्यालों में सजाई थीं कभी,
उन हर जज़्बातों का तुम ख़याल रखना।
ख़याल रखना मेरी मीठी-सी यादों का,
मेरी अनकही बातों और फ़रियादों का।
जब भी तन्हाई तुझे छूने लगे,
मेरे नाम की उस हल्की-सी मुस्कान का ख़याल रखना।
याद है, जब हम यूँ ही मुस्कुराया करते थे,
मधुर गीतों में अपने सपने सजाया करते थे।
तेरी गोद में जो निंदिया आ जाया करती थी,
और रातों में जागकर जो ख़्वाब बुना करते थे।
उन हर लम्हों का ख़याल रखना,
हमसे जुड़े हर कल का ख़याल रखना।
अगर कभी मेरी कमी महसूस हो,
तो अपनी धड़कनों में मेरी आवाज़ का ख़याल रखना।
मैं दूर सही, पर मेरी यादें तेरे साथ रहेंगी,
मेरी दुआएँ हर पल तेरे पास रहेंगी।
बस एक बात हमेशा याद रखना—
मेरे जाने के बाद भी,
हमारी मोहब्बत के हर एहसास का ख़याल रखना।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X