आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आविल ज़िन्दगी में

                
                                                         
                            मन के धुँधले आईने में कुछ चेहरे रह जाते हैं…
                                                                 
                            
मन आज कुछ आविल-सा है, जैसे कोई सपना घायल-सा है। कुछ बातें होंठों तक आकर, लौट गईं बनकर सन्नाटा है।
आँखों में कुछ धुंध ठहरी है, यादों की कोई नदी गहरी है। जिसे भुलाने की कोशिश की, वही स्मृति सबसे सुनहरी है।
कुछ रिश्ते मौसम जैसे थे, कुछ अपने होकर भी कैसे थे। हम उम्रभर जिन्हें पढ़ते रहे, वे लोग अधूरी भाषा जैसे थे।
अब न कोई शिकायत बाकी है, न मिलने की कोई आस बाकी है। बस मन के किसी कोने में, एक अनकही-सी प्यास बाकी है।
कभी खुद से भी मिलना होगा, इन खामोशियों को पढ़ना होगा। जो बिखरा है भीतर वर्षों से, उसे फिर एक दिन जुड़ना होगा।

- मुकेश कुमार बिस्सा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
26 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर