आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मनी प्लांट

                
                                                         
                            मनी प्लांट
                                                                 
                            

मेरे छज्जे पर ..
वो शराब की बोतल पर लगा
पैसे का पेड़ ..,
ज्योतिषी ने सुझाया था ।
वो धर्म से क्रिश्चियन
जान पड़ता है ..
मैं हिन्दू ,
लेकिन कई सालों से रह रहे हैं साथ
मैं उसे पानी देता हूँ ,
वो मुझे ऑक्सीजन देता है ,
कभी कभार पैसे भी ।
कई बार अगरबत्तीयाँ घुमा देता हूँ ..
ये देख गमले में तौंद फैलाये तुलसी
धर्म के नाम पर नहीं चिल्लाती है ।
छज्जे से बाहर गये पत्ते नमाज़ सुनते हैं ।
कुछ मेरी घंटियों , शंख , मंत्रों की ध्वनियाँ सुनते हैं ।
बस आनंदित होते हैं ।
प्रेम करते हैं ,
बंटते नहीं ,
बांटते नहीं खुद को ..
जाति, धर्म ,लिंग ,वर्ण ।
और हम इंसान हैं ..
कहते हैं खुद को ।

- माणिक्य बहुगुना/ पंकज / चंद्र प्रकाश 

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर