ख़रीद ले कि अभी तक इसी बाज़ार में है
ग़ुलाम-ए-इश्क़ अभी भी उसी क़तार में है
वो शख़्स घर से तो बाहर नहीं निकलता है
फ़िर उसके जिस्म की ख़ुशबू कहाँ बहार में है
ये झूठ लिखते हैं, सच तो कहीं नहीं होता
ख़बर जो छपती तेरे शहर के अख़बार में है
सुधारता है कोई इसको आधी रात के बाद
कि दिल अभी मेरा थोड़ा बहुत सुधार में है
मुझे सुनाओ ना तुम क़िस्सा-ए-तरब अपना
कि मेरे इश्क़ की कश्ती अभी मझधार में है
सता लो जितना जी चाहे ऐ गर्दिशों मुझको
कि दिल अभी मेरा इक शख़्स पे उधार में है
"जलाल" इश्क़-के-ग़म की मिठास बेहतर है
मज़ा जीने का कहाँ चैन-ओ-क़रार में है
-जलाल-सहारनपुरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X