या मोहब्बत के गीत गाया कर
या मुझे देर तक सताया कर
बैठता हूँ मैं उस किनारे पर
तू मुझे रोज़ मिलने आया कर
बिन तेरे नींद क्यूँ नहीं आती है
मुझको इतना भी तू बताया कर
तुझको शाहों से कुछ मिला भी है
तू फ़कीरों के दर पे जाया कर
मौत तो एक बार आनी ही है
तू मुझे इतना मत डराया कर
देख कर ये घटायें उठती हैं
ज़ुल्फ़ ऐसे ना तू झटकाया कर
बाँसुरी जब भी मैं बजाऊँ तो
हीर बन के तू गुनगुनाया कर
या अमावस की काली रातों में
चाँदनी सी तू जगमगाया कर
चैन आता नहीं बिन तेरे मुझे
यूँ मेरा चैन मत चुराया कर
इक गुलाब-ए-हयात है तू मेरा
इस तरह यूँ ना तू मुरझाया कर
याद जब भी तुझे मेरी आए
चुपके चुपके तू मुस्कुराया कर
जाके उसको तू ये कह दे जलाल
के मुझे इतना मत रुलाया कर
-जलाल साहरनपुरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X