बाकी है अभी तेरा, तेरी ही बात ख़तम करना
बाकी है अभी तेरा उन गलियों से निकलना..
जहां आज भी कोई तेरे इंतज़ार में है.....
बाकी है अभी तेरा, मुझे याद करना,
बाकी है अभी तेरा, आखिरी बार मुझे देख लेना..
बाकी है अभी तेरा वो आखिरी बात को ख़त्म कर देना,,
बाकी है अभी तेरी खुशबू को मेरे पास से मिटाना,,
बाकी है अभी तेरा मुझे भुला देना ,
बाकी है अभी तेरा, मुझे आखिरी अलविदा कह देना
बाकी है अभी तेरा, मुझसे फिर एक बार मिल लेना.... बाकी है अभी....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X