इश्क़ की कलम से जो भी लिखूँ, इश्क़ हो जाए!
नफ़रत को नफ़रत लिखूँ तो भी वो इश्क़ हो जाए!!
काश, मोहब्बत फ़िज़ाओं में इस क़दर घुल जाए,कि!
हो पत्थर दिल भी तो उसमें कोई एहसास भर जाए!!
दिल में शिकवा भी रहे तो उसे शिकायत न लिखूँ!
कोई दिल की ख़ामोशी पढ़े तो उसे इश्क़ हो जाए!!
फ़ितरत में कुछ इस तरह से मोहब्बत उतर आए!
कि कोई दुश्मन भी मिले तो वो अपना हो जाए!!
इश्क़ की कलम से कुछ ऐसी तहरीर लिख दूँ
कि संगदिल में भी इंसानियत का अक्स उभर जाए!!
- मीना गोपाल त्रिपाठी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X