आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हैरान हूं मैं

                
                                                         
                            जो कल तक बिछाते थे पलकें हमारी राहों में..
                                                                 
                            
आज उन्हीं के बदले तेवर देख.. हैरान हूँ मैं!

सच की ज़बाँ पे ताले लगे हैं आज-कल..
झूठ का सजता स्वयंवर देख.. हैरान हूँ मैं!

कल तक तरसती थी ज़मीं जहां इक बूँद पानी को..
आज वहां सैलाब में डूबे शहर देख..हैरान हूँ मैं!

जिस बाग़बाँ ने सींचे थे...शजर बड़े प्यार से..
उसी के हाथों उजड़ते घर देख..हैरान हूँ मैं!

बदलते हुए दौर का मंज़र कहां तक बयां करूं..
अपनों के ही हाथों में ख़ंजर देख.. हैरान हूँ मैं!
- मीना गोपाल त्रिपाठी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर