मेरी आस लगी है तुमसे राम देखो कहीं टूट ना जाये
टूटा घर तेल उधार देखो दिया कहीं बुझ ना जाये
झरोखा झाँक रहा पथ को चरण डगर भूल ना जाये
बैसाखी पर खड़ा बाट जोता विश्वास मेरा
राम देखो डिग ना जाये
बरसो करुणा बन इस मरुधर राम देखो जीवन बीत ना जाये
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X