तराने प्रेम के गाकर, सदा तुमको पुकारा है।
न तड़पाओ मुझे माधव, नहीं अब ये गवारा है।
खड़ी हूँ ध्यान में कब से, दिवानी रो बुलाती है,
*चले आओ सखा माधव, तुम्हारी याद आती है।।*
हुई है अधखिली राधा, इश्क का रोग तड़पाता।
भरी पलकें ये कहती हैं, नहीं सावन मुझे भाता।
नहीं लगती सुहानी रुत, पुरानी रुत सुहाती है,
*चले आओ सखा माधव, तुम्हारी याद आती है।।*
दुखी है चाँद भी अब तो, कहाँ मचले फिजाएँ अब।
विरह की आग में जलती, चकोरी की सदाएँ सब।
टपकते नैन से आँसू, निशानी याद आती है।
*चले आओ सखा माधव, तुम्हारी याद आती है।।*
बुने थे ख़्वाब जो मैंने, सजाए आज भी रहती।
ज़माने की निगाहों से, कहाँ राधा छुपी रहती।
चुनर ओढ़ी है धानी-सी, कहानी याद आती है,
*चले आओ सखा माधव, तुम्हारी याद आती है।।*
-मानसी मित्तल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X