आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्त्रियाँ

                
                                                         
                            काम काज करती स्त्रियाँ,
                                                                 
                            
बालों को कानों के पीछे छिपाती,
सुंदर, सुशील, संस्कारी,
स्वयं से लड़ती स्त्रियाँ।

सुबह से रात तक घूमती घड़ी की
सुई सी स्त्रियाँ,
घर की देहलीज़ भी और दुनिया की
भीड़ भी।
एक हाथ में टिफ़िन, दूसरे में सपने,
और तीसरा हाथ... जो दिखता ही नहीं, वो सँवारती, संभालती स्त्रियाँ,
कि स्वयं से लड़ती स्त्रियाँ।

मुस्कान ओढ़े,
आँखों में थकान लिए,
हर बार "मैं ठीक हूँ",
की दास्तान देती स्त्रियाँ।

सबकी खुशियों का बोझ उठाती,
अपनी ख्वाहिशें छिपातीं।
हर सुबह मुस्कुरा कर,
नई शुरुआत करती स्त्रियाँ,
कि स्वयं से लड़ती स्त्रियाँ।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर