आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बह गए

                
                                                         
                            अश्क बहे
                                                                 
                            
बिना कहे
जख्म दिल ने
कहां कहां न सहे?
जब -जब दिल- मन ने
चोटें खायीं
अश्क बहे
बिना कहे
बिना सुने।।

सुनने की
कोई बात नहीं
विरह जब पलता
मन की गोद में
तेरी राह
तकते तकते
थकता मन कहां?
आस रहता जहां
प्रतीक्षा में
होती सूनी
दो नैनों की
अप्रतिम धूनी
रमा जो बैठा
ठान कर
गवां वह बैठा
सारा कुछ
अपना ही जान कर
फिर भरते नयन
अश्रु - कण से
भरता हो धरा जैसे
वर्षा में जल -कणों से
फिर बह जाते वो
बिना कहे
बिना सुने।।

रोता है, मन
भीतर- भीतर
सुलगता हो काठ
जल- कर जैसे
अंतस की बातें
हृदय ही जाने
हृदय मन का कहा
क्यूं माने?
विछोह फिर दे जाते
नयनों से उमड़ कर
जल- मोतियों में
अवसादों के चिन्ह
कपोलों के पथ
बिना कहे
बिना सुने।।
- मनोज सिन्हा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर