आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरा इंतजार आज भी है

                
                                                         
                            तेरे जाने का वही ख़ुमार आज भी है,
                                                                 
                            
मेरी रूहों में तेरा इंतज़ार आज भी है।।

उम्र गुज़री है कई मौसम बदलते- बदलते,
दिल के आँगन में मगर, बहार आज भी है।।

तू भले भूल गया नाम मेरा दुनिया में,
मेरी धड़कन पे तेरा अधिकार, आज भी है।।

मैंने हर दर्द को अश्कों में पिरोकर देखा,
लब पे वफ़ा का वही इज़हार आज भी है।।

रात चुपके से तेरी याद जगाने आती ,
मेरे तकिए पे तेरा प्यार आज भी है।।

हज़ार लोग मिले , लाख मुसाफ़िर आए,
दिल को बस तेरा ही ऐतबार आज भी है।।

मैं दुआ करता हूँ कि तू चाँद-सा रोशन रहे,
मेरी हर साँस में तेरा सत्कार आज भी है।।

'एमके सिंह आज' ये ग़ज़ल गवाही देती है,
मेरी शायरी में तेरा इंतज़ार आज भी है।।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर