आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं और मेरी तन्हाई

                
                                                         
                            हुस्न का रंग भी इक रोज़ उतर जाता है ,
                                                                 
                            
दिल का रिश्ता हो तो मौसम भी ठहर जाता है।।

चाँद चेहरे की चमक कब तक उजाला देगी,
प्यार सच्चा हो तो हर ज़ख्म सँवरम जाता है।।

आईनों से न कभी भी ख़ुद की कहानी पूछो,
अक्सर वक़्त के साथ यहाँ चेहरा बदल जाता है।।

हुस्न गर साथ हो तहज़ीब और सादगी की,
हर कोई देख के फिर दिल में उतर जाता है।।

नाज़ करना तो करो अपनी अदा पर लेकिन,
अहं का फूल बहुत जल्द ही बिखर जाता है।।

जिसके लहज़े में हो सदा अपनापन और सच्चाई,
उसका चेहरा भी बिना श्रृंगार के निखर जाता है।।

हुस्न केवल नहीं आँखों की चमक का नाम,
दिल अगर साफ़ हो, तो इंसान सँवर जाता है।।
- एम के सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर