रास्ते पर कंकड़ों का दल बल
सम्हल सम्हल के चल!
गिर जाएगा अरे! मुंह के बल
सम्हल सम्हल के चल!
छोड़ धरम की ठेकेदारी
सुधर जाने की कर तैयारी
वरना जेल जाएगा कल
सम्हल सम्हल के चल!
सड़कों पर ही शोर मचाकर
राजा की कुर्सी हिला हिलाकर
कुर्सी पर बैठेगा कल
सम्हल सम्हल के चल!
पेपर लीक करा कराके
घर संघर्ष बढ़ेगा आगे
आज नहीं तो कल
सम्हल सम्हल के चल!
कलम, कल्पना पूंजी हमारा
ए आई से करें किनारा
फीकी पड़ेगी अकल
सम्हल सम्हल के चल!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X