आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राखी का त्यौहार

                
                                                         
                            बहनों के लिए खुशी का सामान है राखी,
                                                                 
                            
भाई के दिल में बहनों का अरमान है राखी,
सावन के उत्सवों में ये सबसे न्यारा दिन,
स्नेह और दुलार का वरदान है राखी।।

पावस की सुधा पीकर गदगद मिजाज़ में,
जैसे धरा की हरियाली मुस्कराती है,
सजती हैं जब कलाई में ये रंग बिरंगा,
गुलशन से निकल बनती ये गुलदान है राखी।

भाई के लिए नैनों में सपने सजाए,
पुष्प दीप आरती उतारती बहना,
प्यार की उपहार से भर जाती थालियां,
सूरज की पहली किरन सी मुस्कान है राखी।

धागों के रेशे रेशे में जो स्नेह पनपती
रंगीन मोतियों से जो विश्वास बरसती
उमंग की नयी रंग भरती है फिजाओं में
भाई बहन के स्नेह का सम्मान है राखी।

बहनें तो एक दिन में ही जी लेती हैं सदियाँ,
भाई के मन के सिंधु में उत्साह की नदियाँ,
चमन- अमर -स्नेह सदा खिलती रहे
आती ये अतः बनके बागबान है राखी।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर