आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सबके लिए सम्मान का है, दिल में समंदर!

                
                                                         
                            पत्थर का दिल था तोड़ दिया सोंच समझकर,
                                                                 
                            
मंदिर बनाऊंगा इसे अब , प्यार से गढ़कर!

तुम रोज मेरी राह में, कंकड़ जो बिछाए,
हांथों से उठाया हूँ सभी, फूल समझकर!

तुम जब भी मेरी रात में, बेचैनियाँ दोगे,
हर सुबह दिखाऊंगा तुम्हें,कुंदनी मंजर!

एक बार तुम भी चलो, जरा मेरी राह,
पीछे पीछे आऊंगा फिर, तुम्हारी डगर!

"समदिल" हैं कभी भी, हमें संगदिल न समझना,
सबके लिए सम्मान का है, दिल में समंदर!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर