आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नींद भी जितना मिला

                
                                                         
                            नींद भी जितना मिला, उधार में मिला,
                                                                 
                            
प्यार का खजाना तो, तकरार में मिला!

एक परिंदा जो उड़ा, आसमान में,
मंजिल तो उसे पंखों की, रफ्तार में मिला!

इक चोट जिसे हमने सम्हाला था सीने पर
वो अजनवी के, सदके- इंतजार में मिला!

इक फूल मिल गया था हमें राहे- सफर में,
हमने समझ लिया कि, वो बहार में मिला!

कश्ती में मौसिकी का इक तरंग जो उठा,
मांझी के सूझबूझ व पतवार में मिला!

"समदिल" तुम्हें है जितनी भी जीने का तजुर्बा,
पांवों में चुभे काटों के करार में मिला!!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
44 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर