आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लोग बहुत पूछते हैं

                
                                                         
                            दिल जब से टूटा -टूटा है,
                                                                 
                            
लोग बहुत पूछते हैं,
किस्मत हमसे रूठा -रूठा है,
लोग बहुत पूछते हैं।

कभी खुशियों ने लूटा
कभी गमों ने लूटा
जबसे ये लूटा -लूटा है
लोग बहुत पूछते हैं।

वो इतनी दूर चली गई कि
हमसे तन्हाई छिन गई
लगे सब झूठा -झूठा है
लोग बहुत पूछते हैं।

बसंत बिखरी -बिखरी है,
बहार जली -जली सी है,
सावन जबसे सूखा- सूखा है
लोग बहुत पूछते हैं।

दिल जब आबाद रहा
लोगों में बड़ी चुभन थी
जबसे दर्द उठा -उठा है
लोग बहुत पूछते हैं।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर