आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जय मां भारती!!

                
                                                         
                            सौर किरण शुभ्र धवल,चमके मुकुट नवल नवल,
                                                                 
                            
हिमगिरि की रजत रंग,मस्तक संवारती!

जल -तरंग -वारिधी,हिलोर जोर मारती,
हिंद महा सिन्धु भी ,पद कमल पखारती!

तुंग शिखा वक्ष से,पोहरों की दुग्ध धार
वन्य -जीव,वन-धरा की पिपासा निवारती!

डाली - डाली पंछी वृंद, मधुर मधुर प्रणय गीत,
सौंधी सुरभि मिट्टी की,हरेक मन दुलारती!

सौम्य हरित वादियां,झील, ताल, बदरियां,
देख देख हर नयन,अपलक निहारती!

हरेक धर्म,हरेक पंथ,राजा, कर्मवीर,संत,
दसों दिशा गा रहें, मां भारती की आरती!

जग -अमन की दूत बनें,आपका सपूत बने,
दे दो आशीष हमें,जय मां जय मां भारती!!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर